सीएम के आदेश के ख़िलाफ़ सरदार पटेल युवा वाहिनी ने भरी हुँकार




कन्नौज  (उत्तर प्रदेश )से  सूरज की रिपोर्ट

कन्नौज । उत्तर प्रदेश सचिवालय में अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल की बर्खास्तगी के खिलाफ शुक्रवार को सरदार पटेल युवा वाहिनी ने कलेक्ट्रेट  पहुंच कर प्रदर्शन किया। संगठन के नेताओं नितिन कटियार , अमन कटियार , दीपक कटियार राधे श्याम पटेल , सचिन कटियार , मगन कटियार ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन  अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिराम को सौपा  । जिसमे उन्होंने कहा की अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल पर लगाये गए आरोप विरोधाभाषी है और इस मामले राजनैतिक रंगत देकर कार्यवाही की गई है जो कि ठीक नही है । सरदार पटेल युवा वाहिनी के सदस्यों का कहना है की अमर सिंह पटेल सबको साथ  लेकर चलने बालो में से  है इसलिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन  सौंप कर उनसे आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर  पुनः विचार  बर्खास्तगी  के आदेश को वापस कराये ।

यह है पूरा मामला 

उत्तर प्रदेश सचिवालय में अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल के खिलाफ प्रदेश सरकार ने कर्मचारी सेवा नियामवली का उल्लंघन और अनु शासनहीनता के तहत विभागीय शुरू की गई थी । उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पर अपने सीयूजी नम्बर से एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जातिवाद आरोप लगाते हुए अभद्र  टिप्पणी की थी । जांच में यह प्रकरण सही पाने जाने  पर  सरकार ने उनको बर्खास्त करने का फैसला लिया । सरकार के इस प्रस्ताव पर आयोग  ने सहमति दे दी । जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया ।