उ०प्र०ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
ललिया(बलरामपुर) थाना क्षेत्र के लालपुर विशुनपुर गांव में शनिवार रात चौक पर फातिहा कराने गए लोगों को दबंगों ने जमकर पीटा I बेटे के बचाव में आई गांव निवासी साजिदा खातून दबंगों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।लालपुर विशुनपुर निवासी तैयब अली ने बताया कि रात में करीब 11:00 बजे हुआ खाना लेकर खलील के घर चौक( बाबा )पर फातिहा कराने गया थाI पुरानी रंजिश को लेकर शमसुद्दीन, छांगुर, कमरुद्दीन, खलील, व हारून ने फातिहा नहीं कराने दिया । विरोध करने पर उसे मारने पीटने लगे उसे बचाने आईI मां साजिदा को भी आरोपितों ने जमकर पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आरके राय ने बताया कि तैयब की तारीफ पर शव को कब्जे में ले लिया गया है। 5 लोगों को नामजद कर मामले की छानबीन की जा रही है॥