*पूर्व विधायक व उनके भाई का निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस*



*उ०प्र०ब्यूरोचीफ=आशीष कुमार गुप्ता*
बलरामपुर= पूर्व विधायक सपा नेता आरिफ अनवर हाशमी व उनके परिवार जनों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है ।एसपी देव रंजन वर्मा ने बताया कि बीते दिनों सादुल्लाह नगर व रहरा बाजार थाने में पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी व उनके भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर धोखाधड़ी व लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था ।इन लोगों ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर सरकारी जमीन अपने नाम करा लिया था। इन्हीं मुकदमों को आधार बनाकर पूर्व विधायक की एक राइफल , एक रिवाल्वर व उनके भाई की एक दो नाली बंदूक,एक रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी है॥