पुष्पा तायल, अग्रवाल वैश्य समाज महिला इकाई की प्रदेश महासचिव नियुक्त


जींद,7अगस्त (मोहित बंसल)अग्रवाल वैश्य समाज की महिला इकाई में प्रदेश महासचिव की नियुक्ति करते हुए पुष्पा तायल जुलाना को ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है ये जानकारी देते हुए समाज की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला जी की अनुशंशा से ये नियुक्ति की गई है। श्रीमती सर्राफ ने बताया कि पुष्पा तायल इससे पूर्व जुलाना विधानसभा अध्यक्ष पद पर कार्य कर रही थी उनकी सामाजिक कार्यों के साथ राजनीति में सक्रियता को देखते हुए ही प्रदेश महासचिव का महत्वपूर्ण पद सौंपते हुए, 12 जिला की संगठन प्रभारी का कार्य सौंपा गया है पुष्पा तायल प्रदेश महासचिव पद पर जींद,सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, नूहं, फरीदाबाद एवं पलवल जिला में अग्रवाल वैश्य समाज महिला इकाई की संगठनात्मक गतिविधियां पर कार्य करेंगी अपनी नियुक्ति पर पुष्पा तायल ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला व महिला प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जता कर समाज ने जो जिम्मेवारी उन्हे सौंपी है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरते हुए कर्तव्य का निष्ठा से पालन करेंगी व समाज की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ेंगी ।