मथुरा पुलिस पर गंभीर आरोप बेटे को प्रताड़ित करने पर पिता ने किया खुदकुशी करने का प्रयास



जिला ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता

तुलसीपुर बलरामपुर, शनिवार शाम  करीब 4बजे हर्रैय्या  थाना क्षेत्र के महादेव बांकी गांव में राकेश 21वर्ष पुत्र अंगनू सोनकर ने घर के दक्षिण 100 मीटर दूर आम के बाग में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर दी जान। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश की शादी हशुआडोल थाना देहात गांव में हुआ है। राकेश  शादी शुदा होने के बाद गोकुली गांव अपने औरत के मामा की लडकी को बहला फुसला कर भगा लाया था। इसी बात को लेकर  मथुरा चौकी थाना ललिया पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए ले गई थी, उसे शनिवार करीब 12 बजे दिन में छोड दिया गया घर आकर फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे नाराज होकर पिता ने भी खुदकुशी करने का प्रयास किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार  पिता को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हर्रैय्या थाना प्रभारी कला धर द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली है मौके पर जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।