उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर= सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैI जिसमें बलरामपुर जनपद की एक बच्ची द्वारा यह कहा जा रहा है Iकि 2 साल पहले उसकी बहन के साथ बलात्कार हुआ । फिर उसकी मां की हत्या हो गई। इस साल उसके पिता की भी हत्या हो गईI
कुछ देर पहले इस वीडियो की जानकारी मिलते ही तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर और एसएचओ पचपेड़वा को प्रकरण की जांच करके अवगत करवाने के लिए निर्देशित किया गया। अभी तक की जानकारी से यह पता चला है ।कि2018 में उक्त लड़की की छोटी बहन के साथ बलात्कार का आरोप उसके पड़ोसी व्यक्ति पर लगा था। किंतु दोनों पक्षों में समझौता हो गयाI और स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई।॥