दातागंज से प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट
दातागंज के ग्राम धनौरा मैं दो बैलों की जोड़ी के निरंतर चमत्कार से धनौरा में एक बड़ी आस्था का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है आपको बताते चलें कि दातागंज के गांव धनौरा में कुछ दिनों से दो बैलों की जोड़ी आ गई है वहां आसपास के लोगों का कहना है कि यह बैल नहीं भगवान भोले के नंदी है जब हमारी टीम बैलों के पास पहुंची तो वहां उपस्थित लोगों ने बताया की यह बैल नंदी जी हैं उन्होंने बताया एक बार कोई इन्हें टैंपू में ले गया दूसरे दिन वह व्यक्ति जहां से लेकर गया था वहीं पर छोड़ने आया और हाथ जोड़कर क्षमा याचना करने लगा वहां आसपास लोगों का यह भी कहना है कि वह गंगा स्नान भी करने जाते हैं और खास बात तो यह बताई गई कि यह दोनो नंदी सोमवार को व्रत रखते हैं उस दिन कोई चीज नहीं खाते हैं लोगों ने यह भी बताया कि आज अभी कुछ देर पहले एक लड़की बहुत बीमार थी उसे चलने में दिक्कत हो रही थी वह इनकी शरण में आई और उसने पैर छूकर अपने स्वस्थ होने की कामना की वह लड़की एकदम स्वस्थ होकर खड़ी हो गई। ऐसे कई चमत्कारों के किस्से वहां उपस्थित लोगों ने बताएं। बैलों के इस स्थान की देखभाल कर रहे लोगों ने भक्तो से अपील की कि कोरोना महामारी के चलते सभी भक्त लोग अपने-अपने घरों से बैठकर प्रार्थना करें नंदी जी आपकी प्रार्थना स्वीकार करेंगे और आपकी मनोकामना को पूर्ण भी करेंगे कृपया यहां आकर भीड़ ना लगाएं सभी भक्तगण प्रशासन का सहयोग करें।