रेवाड़ी (चन्दन चिराग शर्मा ) कुन्दन वेलफेयर सोसायटी ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले में फूलों की व्यवसायिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए आज खलियावास गांव में वर्कशाॅप आयोजित की। यह कार्यक्रम समानता सशक्तिकरण और विकास के लिए विज्ञान (एस.ई.ई.डी.) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (एस.एस.पी. योजना के तहत) के सहयोग से शुरु की गई। फुलों की व्यवसायिक खेती के इस काय्रक्रम में रेवाड़ी के 6 गांव क्रमशः तितरपुर, खलियावास, खटावली, राजपुरा, भट्साना और निखरी को चुना गया है। प्रथम चरण का काम शुरु हो गया है। जिसमें हमने 5 फूल ग्लेडियोलस, रजनीगंधा, लिली, जबॅरा और कारनेशन को लिया है। इन फुलों की खेती इतनी सरल व लाभप्रद हैं यह जानकारी आईसीएआर से आए वैज्ञानिक डाॅ ओ एन तिवारी ने दी और यह भी बताया की कैसे फूलों की खेती से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकता है। फूलों की देखभाल कैसे करनी है। फूलों को उगाने में कितना समय लगता है। किस मौसम में कौंन से फूल की खेती होती है। किस समय फूलों को काटना है। यह सभी जानकारी सील बायोटेक से आए डाॅ हेमंत ने दी इस कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि कुंदन वेलफेयर सोसायटी दो पाॅलीहाउस और दो नेट हाउस भी लगाएगी। एक खलियावास गांव के अंदर और एक कृषि विज्ञान केंद्र, रेवाड़ी के अंदर बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में केवीके के सीनियर साइंटिस्ट डाॅ कपूर सिंह व डाॅ अनिल यादव का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में डाॅ नरेश यादव, अध्यक्ष कुन्दन वेलफेयर सोसायटी व सोसायटी स्टाफ अनामिका शर्मा, योगेश कुमार उपस्थित रहे।
