पिहोवा ( विक्की) अनुबंधित विधुत कर्मचारी संघ हरियाणा (2061) जिला कुरुक्षेत्र की बैठक कुरुक्षेत्र जिले के अध्यक्ष सोनू पेहवा की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र पार्क में हुई जिसमें 1अक्टूबर को बिजली मंत्री के सिरसा निवास का घेराव के बारे में विचार विमर्श किया गया और जिले में कर्मचारियों की डिविजन वाइज ड्यूटी लगाई गई बैठक में अनुबंधित विधुत कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव कृष्ण सैनी जी विशेष रुप से उपस्थित रहे जिला कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी ने प्रदेश कार्यकारिणी को भरोसा दिलाया है कि कुरुक्षेत्र से सैकड़ों कर्मचारी सिरसा पहुंचेंगे । बैठक में धर्मवीर, कर्मवीर, बंटी , श्याम ,नरेश, प्रवीण, प्रदीप, अमरदीप, विकास, कर्मपाल, संदीप, विकास,सुनिल,राजीव, मनोज, विक्रम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।