जिला ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
सरायखास= भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने पीड़ित को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया हैI सादुल्लाह नगर थाना के ग्राम पंचायत भवन पुरवा निवासी संतोष कुमार पुत्र परमेश्वर ने बताया कि स्थानीय थाना के ग्राम पंचायत रामपुर ग्रिन्ट स्थित गाटा संख्या 2239,2240,2241,से पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने मिट्टी 10 वर्ष के लिए 3 फुट निकालने का एग्रीमेंट किया था । लेकिन विपक्षी ने चार फुट गहरा व 20 वर्ष का एग्रीमेन्ट बढ़ाकर करवा लिया / एग्रीमेन्ट के दौरान विपक्षी ने तीन लाख रूपए पाचँ साल का किराया दिया था/ बाकी किराया माँगाने पर जान से मारने की धमकी दी/
पुनः आरिफ अनवर हाशमी ने अपने कार्यालय पर बुलाया दो लाख रूपये देकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया,कुछ दिन बाद फोन करके बताया कि जो दो लाख रूपये ले गए हो वह बैनामे का है।
तुम्हारा हस्ताक्षर भी है। बैनामा नही करोगे तो जान से मार देगें Iइस प्रकार आरिफ अनवर हाशमी जमीन हड़पने पर आमादा हैIतत्कालीन सपा बिधायक होने के कारण पीड़ित संतोष कुमार की कोई सुनवाई नहीं हुई । पीड़ित संतोष ने बताया कि उक्त प्रकरण को लेकर भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव से मिला ।तो अनिल श्रीवास्तव ने उच्चधिकारियों से मिलकर उक्त प्रकरण के सम्बंध में कार्यवाही पर जोर दिया, प्रभारी निरीक्षक सादुल्लानगर राम दवन मौर्या ने बताया कि संतोष कुमार पुत्र परमेश्वर के तहरीर पर आरिफ अनवर हाशमी निवासी सादुल्लाह नगर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है॥