रिफाइनरी 5 सितंबर (राजपाल प्रेमी) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडौ़ली ने महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शिक्षक दिवस मनाया गया । प्रधानाचार्या सुखजिंद्र कौर ने कहा कि महान शिक्षाविद् और देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रुप में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि उनका मानना था कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में होता है । और बच्चों को बेहतर इंसान बनाने में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान होता है । उन्होंने बताया कि मई 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने दूसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी । और तभी से 5 सितंबर उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है । इस अवसर पर अनिल कुमार , दलबीर सिंह , अरुण कुमार , विजय , सुनील गौड , ममता , चंद्रकांता , वीना रानी , हिना आदि उपस्थित रहे ।