उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने पीडब्ल्यूडी को संबोधित पत्र एसडीएम उतरौला को सौंपा

जिला ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला= उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा लापरवाही का खामियाजा आम जनमानस को झेलना पड़ रहा है/ बताते चलें कि विभाग के ठेकेदार द्वारा उतरौला के होटल रोड तिराहे से पचपेड़वा जैतापुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया थाI अचानक ठेकेदार द्वारा काम बंद किए जाने से जनता में मायूसी है। सिंगारजोत पुल के पास गहरे गहरे गड्ढों में सड़क तब्दील हो गई है। ग्रामीणों ने अपने निजी प्रयोग से गड्ढों को पाटा। विभाग से कई बार शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं की गई। सड़कों को जल्द से जल्द शुरू कराने की माँग उच्च अधिकारियों से की है।