छेड़खानी के आरोपी तो को पुलिस चौकी से छुड़ा ले गई भीड़



जिला ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला= पुल पर बैठकर महिलाओं युवतियों से अश्लीलता करने के दो आरोपितों को भीड़ पुलिस चौकी से छुड़ाकर ले गई
I रहरा थाना क्षेत्र के बिहार के पुलिस चौकी में मंगलवार देर रात हुई घटना की सूचना भी उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई। चौकी प्रभारी सैयद खादिम सज्जाद ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। सोमवार रात गांव के बाहर एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस ने पेहर_ महदेइया  मार्ग पर चौकसी बढ़ाई थी। मंगलवार शाम दो युवको की संदिग्ध गतिविधियों के चलते उन्हें पकड़कर चौकी लाया गया। रात में बड़ी संख्या में भीड़ ने चौकी पर हंगामा करते हुए हिरासत में लिए युवकों को छुड़ा लिया। शोर शराबा करते हुए भी छेड़खानी की शिकार युवती के घर के सामने पहुंची। समुदाय विशेष के लोगों की इस हरकत का जब पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो एक बार फिर वही भीड़ चौकी पर आकर नारेबाजी करने लगी। काफी मान मनोबल के बाद भी वापिस तो चली गई लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है चौकी प्रभारी ने बताया कि हंगामा करने वालों को चिन्हित कर लिया है ।उन सब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी॥