बड़ौदा उप-चुनाव के बाद सरकार की होगी उल्टी गिनती शुरु- विद्या रानी दनौदा

नरवाना, (मोहित बंसल)  बड़ौदा उप-चुनाव के बाद सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी। यह बात महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या रानी दनौदा ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। सरकार ने किसी भी वर्ग के लिए कोई बेहतर कार्य नहीं किया है। व्यापारी वर्ग आज किसी भी सूरत में सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों से आए दिन लूटपाट की जा रही है। सरकार का किसानों के लिए 3 अध्यादेश लाना भी सही नहीं है। इन अध्यादेशों से धरतीपुत्र किसानों को काफी नुकसान होगा। इन्हीं सभी बातों को देखते हुए मौजूदा सरकार बड़ौदा उप-चुनाव किसी हाल में जीत का परचम नहीं लहरा पाएगी। सरकार की ऐसी नीतियों के कारण अब लोगों का मोह भंग हो गया है। जनता ने अब सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना लिया है। इस बात का नतीजा आने वाले बड़ौदा उप-चुनाव के परिणामों में ही पता चल जाएगा। उन्होंने ने कहा कि अबकी बार बड़ौदा की जनता इस सरकार को वोट की चोट से बदला लेकर भाजपा की गठबंधन सरकार को पूरी तरह से तोडऩे का काम करेगी और प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में समर्थन देकर आम आदमी की सरकार बनाकर प्रदेश को दोबारा से नंबर पर लाने का काम करेगी।