मारपीट में सात पर मुकदमा

उ०प्र०ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
उतरौल= इटई रामपुर निवासी शोभावती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि रविवार शाम 8:00 बजे उसका पुत्र गांव में ही जावेद की दुकान पर सामान खरीदने गया था। वहां विवाद के बाद जावेद ने उसके पुत्र को मारा पीटा उलाहना लेकर गए उसके पति हृदय राम को दुकान पर मौजूद छ्ह लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका छप्पर फूंक दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की प्रभारी निरीक्षक वकील पांडे ने बताया कि खुर्शीद,नावेद, सैफ सोनू समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है॥