शरदकालीन गन्ना बुवाई करके दूनी आय प्राप्त करें

जिलाब्यूरो चीफ =आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला= बजाज चीनी मिल इटई मैदा उतरौला दुभरा क्षेत्र के गैड़ास बुजुर्ग में प्रगतिशील कृषक रबीभारती महंथजी के द्वारा फीता काटकर लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्रफल मे भूमि शोधन तथा बीज शोधन करके अगेती गन्ना प्रजाति को.0238 ट्रेंच विधि द्वारा चार फीट की दूरी पर कईयों कृषको की उपस्थिति में मानसून गन्ना बुवाई सहफसल तिलहन के साथ किया गया जिसकी अगुवाई उक्त क्षेत्र के गन्ना विकास कर्मचारी रामायन पाण्डेय ने किया एवं क्षेत्र के जोन इंचार्ज जयराम कुशवाहा ने उपस्थित कृषकों को भूमि शोधन तथा बीज उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दिए तथा उक्त प्लाट की बुवाई महाप्रबंधक गन्ना पी एस चतुर्वेदी के अगुवाई मे प्रारंभ कराया गया उक्त अवसर पर महाप्रबंधक गन्ना एवं प्रगतिशील कृषक रवि भारती महंथजी द्वारा कृषको से अधिक से अधिक सहफसल के साथ शरदकालीन गन्ना बुवाई कर के दोहरा लाभ लेने हेतु अपील किया गया तथा महाप्रबंधक गन्ना ने कृषको को बताया कि शरदकाल में लगाए गए गन्ने की उपज अधिक होती है साथ ही साथ गन्ने में रोग कीट पतंगों का प्रकोप न के बराबर होता है और कृषक की आमदनी ज्यादा होती है उक्त अवसर पर चीनी मिल के अधिकारी वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना राधेश्याम मिश्रा उप प्रबंधक गन्ना सर्वेंद्र पाण्डेय विजय पाण्डेय तथा वरिष्ठ गन्ना अधिकारी आई जी चौधरी शारदा त्रिपाठी उमेश गुप्ता एवं कई प्रगतिशील कृषक रक्षाराम मौर्य हीरालाल  राममिलन रामसुंदर सनाउल्लाह आदि मौजूद रहें।