ब्यूरोचीफ=आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला= युवा समाजसेवी आशाराम वर्मा व इंजीनियर अंकित ओझा ने लगभग 1 महीने से लाचार विद्युत व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय विधायक से मिलकर ऊर्जा मंत्री को संबोधित शिकायती पत्र सौंपा। युवा समाज सेवियो ने क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा को बताया कि लगभग 1 महीने से भिरवा ,पांडे डीह, वर्मा तुलसीराम डीह, गुलाब डीह,शेषराम वर्मा डीह,पूरवा हाता ,रामपुर अरना सहित लगभग पूरे इटई रामपुर जिला पंचायत क्षेत्र में लाइट पाँच_छःघण्टा रहता है। कभी-कभी दो-दो दिन बत्ती गुल हो जाता हैI जब इसकी शिकायत एसडीओ उतरौला व जेई अचलपुर चौधरी व सभी जिम्मेदारों को फोन करने पर उनका फोन या तो आउट ऑफ रेंज रहता है या स्विच ऑफ रहता है या फिर उनका फोन उठता ही नहीं हैI माननीय ऊर्जा मंत्री जी से अनुरोध है कि 1 सप्ताह के अंदर पूरे इटई रामपुर जिला पंचायत क्षेत्र में लाइव व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन कराने की कृपया करेंI जिससे सभी क्षेत्रवासियों को सुचारू रूप से लाइट मिल सके। अगर 1 सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं होगा। तो सभी क्षेत्रवासियों को साथ लेकर विद्युत उप केंद्र अचलपुर चौधरी प्रदर्शन किया जाएगाI जिसकी जिम्मेदारी विद्युत महकमा व ऊर्जा मंत्री जी की होगी ॥