सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर सचिव हेमंत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश

दातागंज से नितिन गुप्ता की रिपोर्ट
बदायूं के डीएम कुमार प्रशांत ने विकासखंड दातागंज के ग्राम डोलापुर एवं तिगुलापुर का निरीक्षण किया डीएम ने मलेरिया प्रभावित गांव में सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर सचिव हेमंत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए एवं प्राथमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण ना कराने पर प्रधान नूरबानो को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं डीएम ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया।