महन्त नृत्य गोपाल दास को अस्पताल से मिली छुटटी

*उ०प्र०ब्यूरोचीफ=आशीष कुमार गुप्ता*
लखनऊ= श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास अब स्वस्थ हो गए हैं। सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई सुबह 9:30 बजे व अपने शिष्यों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए। 
कोरोना संक्रमित होने के बाद 82 वर्षीय महंत 13 अगस्त से मेदांता अस्पताल में अपने दो साथियों के साथ यहां मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ सुशीला कटारिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था ।उनके साथ आए दोनों शिष्य भी कोरोना वायरस  सक्रंमित पाए गए थे। उनका इलाज भी मेदांता में किया गया॥