जिला व्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला= उतरौला निवासी युवा समाजसेवी किशन कुमार गुप्ता को अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा (पंजी०) का जिला उपाध्यक्ष (युवा)बलरामपुर बनाया गया है। किशन गुप्ता ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवनीत गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर सिंघल जी व प्रदेश महामंत्री (युवा) आशीष कुमार गुप्ता जी ने हमें अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा का बलरामपुर जनपद का जिला उपाध्यक्ष (युवा) मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर लोगों ने काफी हर्ष व्यक्त किया है जिसमें क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनूप चंद्र गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवानंद गुप्ता,पंकज गुप्ता,राम प्रकाश गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, अशोक सोनी, रोहित राज गुप्ता, हर्षित जायसवाल आदि लोगों ने काफी हर्ष व्यक्त किया है ॥