दातागंज ब्लॉक परिसर में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरण वितरण का कार्यक्रम रखा



दातागंज से प्रदीप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
आज दातागंज ब्लॉक परिसर में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरण वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें क्षेत्र के पात्र दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरण की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में विधायक राजीव सिंह बब्बू भैया ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल भेंट की और इस महामारी के समय जरूरी जानकारी को बताते हुए सामाजिक दूरी और मास्क लगाने की सलाह दी कार्यक्रम के उपरांत विधायक राजीव सिंह बब्बू भैया अपने भाजपा कार्यालय पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में गरीब बुजुर्ग लोगों को नजर के चश्मा बांटने का कार्य किया। इस अवसर पर अमित कुमार सिंह रिंकू तेजपाल सिंह सागर अंशुल सागर अनूप गुप्ता प्रदीप चौहान निशांत पाठक आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे