ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर= थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गदुराहवा बलरामपुर में मोहम्मद रजा पुत्र स्वर्गीय अब्बास जो फेरी लगाकर चूड़ी व्यवसाय का कार्य करते थे सुबह करीब 9:00 बजे शुबरा बेगम पत्नी मोहम्मद रजा नाश्ता बना रही थी इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिसमें घटनास्थल पर ही ननकन पुत्र शहादत अली जो इनका भांजा था की मृत्यु हो गई।
सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर श्री मनोज कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पुलिस टीम के साथ पहुंच कर घायल शुबरा बेगम व उनकी बेटी रूबी को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।