जिले में पहुंची यूरिया की खेप, दूर होगी किल्लत

उ०प्र०ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता

बलरामपुर, जिले में किसानों की परेशानी दूर करने के लिए 16184 बोरी यूरिया मिली है। जिससे 113 उर्वरक विक्रय केंद्रों पर पहुंचा दिया गया है। कालाबाजारी रोकने के लिए कृषकों के आधार व जोत के अनुसार यूरिया का वितरण करने की हिदायत दी गई हैI अनियमित तरीके से यूरिया की बिक्री करने वाले 45 विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि जिला कृषि विभाग कालाबाजारी का नेटवर्क तोड़ने में जुट गया हैI जांच में दोषी मिले 45 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं ।अन्य की जांच चल रही है ।जिन लोगों की कालाबाजारी में संलिप्तता मिलेगी ,उन पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में यूरिया की किल्लत शीघ्र खत्म हो जाएगी I शनिवार को मिली 16184 बोरी में 113 बिक्री केंद्रों पर पहुंचा दिया गया। अब किसानों को खतौनी का आधार कार्ड के आधार पर ही यूरिया दिया जाएगा। यूरिया खरीदते समय किसान शरीर की दूरी का ध्यान रखेंI तथा अधिक खाद प्रयोग करने से बचें, हालांकि धान की दूसरी टॉपड्रेसिंग में 10 किलो यूरिया प्रति बीघा से ज्यादा छिड़काव ना करें॥