जल्द ही ओवरलोड हुए फीडर की क्षमता को बढ़ाया जायेगा

दातागंज से नितिन गुप्ता की रिपोर्ट
विद्युत आपूर्ति ठीक प्रकार से क्षेत्र के किसान भाईयों और आमजन को समय पर ना मिल पाने से हो रही दैनिक समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से आज लखनऊ में मुलाकात की। विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार जी एम0डी0 मध्यांचल विद्युत विभाग से बात कर विद्युत आपूर्ति की समस्या से अवगत कराया कि ओवरलोड की बजह से व कम वोल्टेज के कारण विद्धुत् मोटर सिचाई हेतु पानी नहीं उठा पा रहे है जिससे किसान भाईयों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है और इस समस्या से सभी आमजन भी इस गर्मी के मौसम में प्रभावित हो रहे हैं इसके निवारण हेतु ओवरलोड विद्युत फीडर की क्षमता को बढ़ाया जाए।एमडी मध्यांचल ने इस समस्या को तुरंत संज्ञान में लेते हुए एस0 ई0 बदायूं को निर्देश दिया कि जो फीडर दातागंज क्षेत्र में कम क्षमता वाले हैं उनकी क्षमता बढ़ाने हेतु अगले तीन दिन में प्रस्ताव भेजे। संभवत: अब जल्द ही ओवरलोड हुए फीडर की क्षमता  को बढ़ाया जायेगा और इसके साथ साथ एम0 डी0 विद्युत मध्यांचल श्री गंगवार जी ने आश्वासन दिया कि कल से क्षेत्र को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।