युवा समाजसेवी दीपक चौधरी बने जिला अध्यक्ष



उ०प्र०ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता

उतरौला(बलरामपुर) उतरौला निवासी युवा समाजसेवी दीपक चौधरी को अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा(पंजी०) का जिला अध्यक्ष(युवा) बलरामपुर बनाया गया है । दीपक चौधरी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवनीत गुप्ता जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर सिंघल जी व प्रदेश महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता जी ने हमें अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा का बलरामपुर जनपद का जिलाध्यक्ष(युवा) मनोनित किया हैI उनके मनोनयन पर लोगों ने काफी हर्ष व्यक्त किया है जिसमें विधायक राम प्रताप वर्मा, हिंदू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष रंजीत आजाद, पूर्व चेयरमैन अनूप चंद गुप्ता जी, पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्ता, पंकज गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, हर्षित जायसवाल, रोहित राज गुप्ता, अशोक सोनी, राधेश्याम गुप्ता, आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है