*उ०प्र० ब्यूरोचीफ=आशीष कुमार गुप्ता*
बलरामपुर= कोविड संक्रमितों के इलाज के लिए ज़िला सयुंक्त चिकित्सालय में शुरू किये गए एल-2 अस्पताल में स्टाफ नर्सो की तैनाती की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को स्टाप नर्स पद के 80 से अधिक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। सीएमओ घनश्याम सिंह के निर्देश पर सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए साक्षात्कार देने की नसीहत दी गई ।एक बार में चयन समिति के सामने 3_3 अभ्यर्थी ही बुलाए गए/ अभ्यर्थियों का 3 दिनों तक साक्षात्कार चलेगाI सीएमओ ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर स्थित L2 हॉस्पिटल में की जाएगी॥