*उ०प्र०ब्यूरोचीफ-आशीष कुमार गुप्ता*
बलरामपुर= लापरवाही बरतने वाले 42 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। एसपी देव रंजन वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एसपी ने बताया कि पुलिस विभाग में बेसिक पुलिसिंग के विभिन्न कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में 42 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू की गई हैI विवेचनाओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किए जाने व अन्य विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई शुरू की गई है। साथ ही वंचित और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ सीआरपीसी के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई है। जिससे अपराधियों के मन में भय व्याप्त और अपराध नियंत्रण में मदद मिल सके। अपराधिक तत्वों के खिलाफ हिस्ट्रीशीटर खोलना, गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर करवाना व उनसे शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने सहित अन्य कार्रवाई करने के लिए प्रभारी निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। मादक पदार्थों, अवैध शस्त्र, चोरी के वाहनों, अवैध शराब और जुआ खेलने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है Iसमूह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करके उनकी संपत्ति जप्त कर ली जाएगी। सामूहिक अपराध पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए माफिया चिन्हित करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है॥