सादुल्लानगर की बड़ी कार्रवाई 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

उ०प्र०ब्यूरोचीफ=आशीष कुमार गुप्ता
थाना सादुल्लाह नगर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में अभियुक्त 1-संतराम पुत्र रामलोचन निवासी फतुलाहपुर 2-नान बाबू पुत्र सहबू निवासी भीरावा खटीकनडीह 3-शिव प्रसाद पुत्र मंगरे निवासी रामरूचिपुरवा 4-मुकेश पुत्र रामधीर निवासी नेवादा को क्रमशः 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। चारों अभियुक्तों के विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग की टीम कई स्थानों पर छापामारी की।