कप्तान के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा 3 दिन तक कोतवाली का चक्कर लगाती रही पीड़ित



जिला ब्यूरो=चीफ आशीष कुमार गुप्ता

थाना ललिया क्षेत्र में नाबालिक के साथ दुष्कर्म के उपरांत की गई पुलिस कार्यवाही के संबंध में थाना ललिया क्षेत्र अंतर्गत एक 15 वर्षीया नाबालिक के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है  । जिसके संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना ललिया पर नामजद आरोपी  बब्बन पुत्र खुदाइदीन, पपवा पुत्र दिलबहार,  ताज मोहम्मद पुत्र भदरू,  कलीम पुत्र छुट्टन निवासीगण थाना ललिया जनपद बलरामपुर के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या- 189/20 धारा- 376(d) तथा 5 / 6 पोक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।