सभी सुविधाओ से लैस होगा एल_2 अस्पताल

ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
बलरामपुर= जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बने L_2 अस्पताल में सीसी कैमरे से निगरानी की जाएगीI इसके लिए बर्न यूनिट में पर्याप्त मात्रा कैमरा लगाया जाएI जिससे भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं व व्यवस्था को देखा जा सके। भर्ती मरीजों को किसी तरह अव्यवस्था का सामना ना करना पड़े। इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। कर्मचारियों व मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में पार्टीशन किया जाएगा। प्रवेश द्वार पर हैंड वास व सैनिटाइजर की व्यवस्था का निर्देश दिया। साथ ही कोविड हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा Iभर्ती होने वाले करोना संकट में मरीजों को खाना अस्पताल के किचन से दिया जाएगा। ओपीडी से संबंधित दवाओं के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह से जानकारी ली॥