अध्यक्ष पद के लिए 19 को होगा मतदान


जिला ब्यूरो चीफ= आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर= कलेक्ट्रेट बार संघ चुनाव में सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता 19 सितंबर को मतदान करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि महामंत्री पद पर अश्वनी कुमार त्रिवेदी का एकल नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीताराम सोनी का भी दावेदारी पक्की मानी जा रही है क्योंकि सब नारायण गुप्ता ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अध्यक्ष पद पर कांटे की लड़ाई की उम्मीद जताई जा रही है इस पद पर राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, रविंद्र यादव ,गोपाल सिंह व उदय प्रताप सिंह ने नामांकन किया है ।इसी पद पर चुनाव होगा। शेष पदों का एक उम्मीदवार होने के कारण मतदान नहीं होगा॥