उ०प्र०ब्यूरोचीफ=आशीष कुमार गुप्ता
थाना कोतवाली नगर- उपनिरीक्षक श्री दीनानाथ सागर, उप निरीक्षक श्री दिनेश सिंह, मुख्य आरक्षी लालता प्रसाद, आरक्षी निर्मल यादव, आरक्षी अभिषेक सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजय कुमार पुत्र दयाराम निवासी हसुआ डोल थाना कोतवाली देहात को बड़ा परेड ग्राउंड से 406 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उपरोक्त के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 300/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।