कोरोना के दृष्टिïगत बढ़ाए जाएंगे टैस्टिंग सैंपल, आमजन करें स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई हिदायतों की पालना, सभी के सहयोग से महामारी पर पाया जा सकता है नियंत्रण : उपायुक्त सुजान सिंह



कैथल, 27 अगस्त (रवि गोयल/संजीव कौशिक ) उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि कोविड पोजटीव केस काफी मात्रा में बढ़ रहे हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग भविष्य को देखते हुए पूरी प्लानिंग तैयार करें, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाया जा सके। ऑक्सीजन सिलैंडर, वैल्टीनेटर व बैड्स आदि बढाऩा काफी आवश्यक है। इसके अलावा कंटेनमैंट जोन पर आबंटित कार्यों के आधार पर संबंधित विभाग कार्य करना सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग कंटेनमैंट जोन पर पूरी निगरानी रखें।उपायुक्त सुजान सिंह लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में कोविड-19 विषय पर वीडियो कांफ्रैंस के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पूर्व मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने भी सभी उपायुक्तों को कोविड-19 पर जारी एडवाईजरी की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि कोविड के केसों में हर रोज बढ़ोत्तरी हो रही है, इसलिए अब सभी अधिकारियों को सतर्क होने की काफी आवश्यकता है। सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पूर्ण से पालन होना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे कोरोना की टैस्टिंग व कान्टैक्ट टै्रसिंग को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए। प्राईवेट अस्पतालों का सहयोग प्राप्त करते हुए बैडों, वैल्टीनेटर, ऑक्सीजन सिलैंडर की संख्या ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना सुनिश्चित करें। एंबुलैंस की डिमांड मुख्यालय भिजवाए, ताकि जिला में एंबुलैंस की संख्या को बढ़ाया जा सके। उन्होंंने सभी अधिकारियों को कहा कि वे खुद का ध्यान रखें तथा आपके अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों के कोरोना जांच समय-समय पर करवाते रहे। उन्होंने आमजन का भी आह्वïान किया कि वे घरों से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टैंस का ध्यान रखें। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पाए जाने वाले लोगों का चालान किया जा रहा है। आरोग्य सेतू एप को ज्यादा से ज्यादा एंड्रोयड मोबाईल में डाऊनलोड करें, ताकि समय-समय पर आपको कोरोना अलर्ट मिलता रहे।इस मौके पर डीएमसी कुलधीर, नगराधीश सुरेश राविश, डीएसपी कुलवंत सिंह, डीआरओ सुरेश कुमार, सीएमओ जयभगवान, ईओ अशोक कुमार, एमई राजकुमार शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. नीरज मंगला के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।