घरौंडा ( प्रवीण कौशिक ) देश की प्रतिष्ठित सम्मानित हस्तियों में हरियाणा की सी एम सिटी करनाल के हल्का घरौंडा से सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण कौशिक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, एंटी क्रप्शन मीडिया इंवेस्टींगेशन को विश्व हिंदू वाहिनी का हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष व पवन अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन, पीपीआरसी व भारतीय मोदी आर्मी रोजगार प्रकोष्ठ को प्रदेश संगठन मंत्री, विश्व हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष जिंदल व केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त किया गया है।
यह जिम्मेदारी वीएचवी द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों, सेवाओं व समाज में नैतिक मूल्यों व शांति के प्रचार प्रसार हेतु किए गए सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर दी गई।
प्रवीण कौशिक ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से बखूबी निभायेंगे व संगठन का विस्तार करने में संपूर्ण सहयोग करेंगे।
पवन अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष जिंदल जी का आभार व्यक्त किया। कहा कि अध्यक्ष जी ने जिस विश्वास पर मुझे जिम्मेदारी दी है। मैं उसे पूरी निष्ठा, लग्न, मेहनत व ईमानदारी से निभाऊँगा। संगठन का प्रचार प्रसार व विस्तार करने में संपूर्ण सहयोग करूँगा।
कौशिक व अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष जिन्दल को विश्वास दिलाया कि वे संगठन के लिए दिनरात मेहनत कर बुलंदियाँ छूने में अग्रसर रहेंगे व केंद्रीय नेतृत्व का आभार व धन्यवाद किया।- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
