राजकीय कन्या महाविद्यालय, चीका के जनसंचार विभाग के तृतीय समैस्टर की परीक्षा में रैंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित


गुहला/चीका,7अगस्त (राजपाल जिंदल)  राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका के जनसंचार विभाग की तृतीय समैस्टर की छात्राओं ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर आपनी प्रतिभा को साबित किया। गौरतलब है कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने हाल ही में बैच्चुलर ऑफ आर्टस इन मास कोम्युनिकेशन (बी0ए0एम0सी0)तृतीय  समैस्टर का परिणाम घोषित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार अरोड़ा ने रैंक प्राप्त करने वाली छात्राओ की हौसला-अफजाई के लिए छात्राओं को उनके माता-पिता सहित महाविद्यालय में आमत्रिंत किया।            
            प्राचार्य ने कहा कि राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं प्रत्येक क्षेत्र में बहुत अच्छे से अच्छा प्रदर्शन ही नहीं कर रही हैं,बल्कि परिक्षाओं के परिणामों में विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छे रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व इस महाविद्यालय का नाम भी रोशन कर रही हैं।  उन्होंने ने बताया कि बी0ए0एम0सी0 तृतीय समैस्टर की छात्रा अन्नू ने500 में से 390 अंक प्राप्त कर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं व महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि छात्रा सिमरन ने500 में से 389 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर चौथा स्थान व महाविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं। इसी प्रकार छात्रा रिया राणा ने 384 अंक हासिल कर विश्वविद्यालय स्तर पर ग्यारहवां स्थान प्राप्त किया व महाविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने रैंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।            
            आमंत्रण के दिन अन्नु  अपने पिता ओमप्रकाश, सिमरन अपने  जसविन्द्र सिंह व रिया राणा अपने पिता  संजीव कुमार के साथ महाविद्यालय के कार्यालय में उपस्थित हुई। तीनों छात्राओं व उनके पिता ने कहा छात्राओं की इस सफलता से वह कॉफी खुश हैं और बहुत गौरवाविंत महसूस कर रहे हैं। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. कंवलजीत व प्रो. अजय कुमार, प्रो. पुनीत कुमार, डा. फूल कुमार, डा. पूजा गोयल को दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य की ओर से छात्राआें एंव उनके अभिभावको के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। प्राचार्य ने छात्राओं को भविष्य में महाविद्यालय की ओर से हर प्रकार की संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।            
            इस अवसर पर प्रो. गुरनाम सिंह, प्रो. सुखविन्द्र सिंह, प्रो. अजय कुमार, डा.तरसेम कुमार, प्रो. धर्म सिंह, प्रो. दर्शन सिंह, प्रो. मनीष कुमार, प्रो. रोहतास कुमार, प्रो रजनी गुप्ता प्रो. सोमबीर सिंह,प्रो. प्रियंका नैन, डा. सुरभी रानी, प्रो. प्रिति रानी, प्रो. सुनील राणा के साथ महाविद्यालय का नॉन-टिचिंग स्टाफ मौजुद रहा।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com