उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन


उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला(बलरामपुर)=उतरौला उपजिलाधिकारी अरुण कुमार गौड़ को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार ट्रस्ट के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी के नेतृत्व में उतरौला नगर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए व उतरौला नगर के लगातार व्यापारियों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने व हाट स्पॉट एरिये में पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न करने व बिना मतलब लगातार लोग घरों से बाहर निकल रहे है वही हॉटस्पॉट में आवाजाही को रोकने के लिए लगाए गए बेरियर पर एक चौकीदार व किसी सिपाही की तैनाती की जाये ताकि किसी भी हॉटस्पॉट एरिये के लोगो का तबियत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाने पर कोई समस्या न होने पाये इस माँग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार ट्रस्ट के देवी पाटन मंडल उपाध्यक्ष दीपक चौधरी, देवीपाटन मण्डल महामंत्री पंकज गुप्ता,जिला विस्तारक राम प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी, अजय पटवा,प्रहलाद सोनी,रोहित राज गुप्ता, महेश कुमार, पवन कुमार, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे ॥