आस-पास के गावों के सरपंचों ने किया पानीपत रिफाइनरी का दौरा


पानीपत 7 अगस्त, (जय भगवान अत्री) रिफाइनरी के आस-पास के गावों के सरपंचों तथा गणमान्य  लोगों ने आज पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का दौरा करके रिफाइनरी कार्यों का जायजा लिया  । उनके पीआरपीसी आगमन पर श्रीमती महुआ बसु, मुख्य-महाप्रबंधक (मा.सं.) एवं श्री वी एस रावत, उप-महाप्रबंधक (प्र. एवं क.) ने क्रमश: पौधे एवं शाल के साथ परंपरागत ढंग से  सम्मानित  किया । श्री एस.के.त्रिपाठी, महाप्रबंधक (प्र. एवं क.,सीसी,सीएसआर) ने रिफाइनरी द्वारा आस-पास के ग्रामों में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए, सरपंचों से भी  रिफाइनरी प्रचालन में परोक्ष रूप से सहयोग देने का अनुरोध किया । 
            कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए श्री राकेश रौशन, वरिष्ठ  प्रबंधक (सीसी, सीएसआर एवं हिन्दी) ने इंडियन ऑयल एवं पानीपत रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के विभिन्न संचालनों तथा कार्य-व्यापार के  बारे में संक्षित जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न  कल्याणकारी योजनाओं तथा इसके आस-पास के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों  के बारे में विस्तार से बताया । 
            इस अवसर पर श्री जी सी सिकदर, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने सरपंचों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आस पास के सरपंचों द्वारा इस रिफाइनरी की शुरूआत से ही समय समय पर मिल रहे योगदान एवं सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।  उन्होंने आगे कहा कि आपके सहयोग के साथ साथ गावों में लगातार शांत एवं स्वच्छ वातावरण ने पीआरपीसी को सुचारु रूप से चलाने में काफी मदद की है और इससे रिफाइनरी निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रही  है । उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए हम सबकी ज़िम्मेदारी है ओर इस पर  आपसी सहयोग एवं भाईचारे से ही काबू पाया जा सकता है । उन्होंने पीआरपीसी के आस-पास आगे भी इसी तरह के सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने की आशा व्यक्त की। 
अंत में सरपंचों ने पीआरपीसी द्वारा आस पास के गांवों  के विकास में अहम योगदान करने के लिए पीआरपीसी प्रबंधन की सराहना की तथा रिफाइनरी के कार्य-व्यापार की प्रशंसा करते हुए देश की ऊर्जा कंपनी को निर्बाध रूप से प्रचालन करने में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी  दिया । इस बैठक में ददलाना, खोराखेड़ी,  कुताना,  बेगमपुर,  बालजटान, मोहम्मदपुर, निजामपुर, खोतपुरा इत्यादि गावों के सरपंच उपस्थित थे । इस कार्यक्रम का संचालन श्री जोगेन्दर सिंह, प्रबन्धक (प्र. एवं क. ) ने किया ।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com