योग के क्षेत्र में वीरेंद्र सिंह ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम


उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर।पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में 65 वर्ष की उम्र में वीरेंद्र सिंह ने शंखप्रक्षालन क्रिया का प्रदर्शन कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
            श्री मणिराम छावनी के पीठाधीश्वर महंत श्री पूज्य नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत श्री कमल नयन दास शास्त्री जी ने मेडल पहनाकर डाक से प्राप्त हुआ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
            योग गुरु वीरेंद्र सिंह ने शंख प्रक्षालन के संदर्भ में कहा कि शंख प्रज्ञालन को वारिसार क्रिया भी कहते हैं शंख प्रक्षालन 2 शब्दों का बना हुआ है शंख जिसका प्रयोग आंतों के लिए किया जाता क्योंकि आंतों में भी शंख के भीतरी भाग के समान जटिल होती है प्रज्ञालन का अर्थ होता है साफ करना या धोना एक तरह से देखा जाए तो शंख प्रक्षालन एक ऐसी शोधन योग क्रिया है जो हाथों को साफ करता है शंख प्रज्ञालन एक क्लीनिंग योगाभ्यास है जो विभिन्न प्रकार से टॅकिशन विषैले पदार्थ एवं अन्य बेकार तथ्य से आपके शरीर को बचाता है इसको कायाकल्प भी की क्रिया भी कहते हैं
            योग गुरु वीरेंद्र सिंह ने 28 जून 2019 को बलरामपुर सीएमओ ऑफिस कैंपस में सीएमओ डा.घनश्याम सिंह क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ दिग्विजय नाथ अन्य डाक्टर तथा नान मेडिकल स्टाफ के समक्ष संख प्रज्ञालान क्रिया का प्रदर्शन किया था जिसमें 5 लीटर हल्का गर्म नमकीन पानी पीकर 50 मिनट के भीतर हाथों की सफाई करते हुए गुदाद्वार द्वारा पानी बाहर निकाल दिया इस शंख प्रज्ञालन क्रिया की सबसे मुख्य विशेषता यह है कि इस क्रिया में किसी भी योगासनों का प्रयोग नहीं किया जाता है जबकि अभी तक प्रचलित संख प्रज्ञालन क्रिया के लिए 5 आसन करने अनिवार होते हैं इस तरह संख  प्रज्ञालन क्रिया को करके व्यक्ति अपने को कैसे चुस्त दुरुस्त रख सकता है यह कला अपने आप में अद्भुत है।
            योग गुरु वीरेंद्र सिंह का कहना है कि व्यक्ति योग व योगिक षठ्कर्म सुधीर भाई बन सकता है इस बात में कोई शक नहीं है यह रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2020 में दर्ज हो चुका है उनका अगला लक्ष्य यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का है उन्होंने अपना प्रविष्ठियां यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेज दी हैं शीघ्र ही इन्हें अच्छी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं इस कामयाबी के लिए पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह,सीएमओ डॉ घनश्याम सिंह,डॉ दिग्विजय नाथ, डॉ ए के सिंघल,पूर्व सभासद कमलेश प्रताप सिंह,बैंक यूनियन नेता डीपी शर्मा,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह न बैस,एडवोकेट जयप्रकाश सिंह आदि लोगों ने बधाई दी
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com