अशोक गुर्जर को पुन: भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने लड्डू बांटकर बनाई खुशी


कैथल, 19 अगस्त  (संजीव कौशिक) अशोक गुर्जर को पुन: भाजपा जिलाध्यक्ष  बनाने पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में लड्डू बांटकर खुशी मनायी। इस मौके पर जिला महामंत्री रामफल राणा, सुरेश क्योड़क, कृष्ण शर्मा पिलनी, शक्ति सौदा, सुरेश क्योड़क, प्रवीण प्रजापति, संजीव कांगड़ा, कृष्ण सांच, अशोक सेरधा, पदम भाटी, सुशील पांचाल, सुरेश जांगड़ा, सतीश त्यागी, नरेश वाल्मीकि, रमेश नैना, राजेंद्र, जय नारायण वर्मा, विक्रम, विकास कठवाड़, सतपाल सत्तु, राम, अश्वनी, गुरदेव, रिंकू आदि मौजूद रहे। बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डïा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डïा, प्रदेश महासचिव वेदपाल सहित पार्टी के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व में जो जिम्मेदारी उन्हें पुन: सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूूरी ईमानदारी से करेंगे। पार्टी संगठन को इसी तरह मजबूत बनाते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं, परियोजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जो भी पार्टी की ओर से डयूटी लगाई जाएगी, वह उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने सभी जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वïान किया कि सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम इसी तरह से करते रहें। भाजपा सरकार द्वारा अंत्योदय की नीति पर चलते हुए लाईन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। आमजन को भ्रष्टïाचार मुक्त सुशासन व्यवस्था दी जा रही है। प्रदेश की धरा से भ्रष्टïाचार को जड़मूल से समाप्त करने व हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर मांगे राम कैलरम, मुनीष कठवाड़ आदि लोगों ने भी पार्टी हाई कमान का आभार प्रकट किया है।