कैथल, 4 अगस्त (रवि गोयल) महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि परिवार पहचान पत्र प्रत्येक नागरिक की अलग पहचान बनेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों को अनूठी सौगात दी है और यह एक सराहनीय कदम है। पहचान पत्र से योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिलेगा और भ्रष्टïाचार खत्म होगा। इसके साथ-साथ आम जन मानस को और अधिक सुविधा मिलेगी।
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय परिवार पहचान पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। कार्यक्रम में विधायक लीला राम, विधायक गुहला ईश्वर सिंह ने भी शिरकत की। इससे पहले राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम व ईश्वर सिंह, उपायुक्त सुजान सिंह, एडीसी सतबीर सिंह कुंडु, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर आदि ने 20 लाभार्थियों को परिवार पहचान पत्र व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पौधा वितरित किए। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि परिवार पहचान पत्र से सभी योजनाएं जोड़ी जाएंगी, ताकि संबंधित व्यक्तियों को उसका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला के 2 लाख 71 हजार 780 व्यक्तियों का पंजीकरण किया जा चुका है, आगे भी इसी तरह कार्य करते हुए सभी व्यक्तियों के परिवार पहचान पत्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रोज नई-नई योजनाओं की सौगातें प्रदेश वासियों को दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री 5 अगस्त को वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से बीपीएल परिवार की महिलाओं के लिए नैपकीन की व्यवस्था करने हेतू महिला एवं किशोरी सम्मान योजना तथा मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को पौधा रोपण जरूर करना चाहिए और साथ ही उस पौधे की देखभाल भी पूरी तरह से करनी चाहिए। पेड़ पौधों से हमें छाया व फल, आक्सीजन इत्यादि बहुमूल्य सौगातें मिलती है।
वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कैथल के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को सीधा मिलेगा और भ्रष्टïाचार पर अंकुश लगेगा। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से व्यवस्था की गई है कि अंतिम व्यक्ति व पात्र परिवारों को योजनाओं का सीधा लाभ मिले। इससे पूर्व कई बार अपात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ ले जाते थे या फिर डुप्लीकेसी होने से एक व्यक्ति दो बार किसी योजना का लाभ ले लेता था। परिवार पहचान पत्र से केवल पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक परिवार की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा घर की चिंता करते हुए कार्य कर रहे हैं। इस व्यवस्था से संबंधित व्यक्ति को हाथ फैलाने की आवश्यकता नही है। कॉमन सर्विस सैंटर में जाकर केवल एक बार रजिस्ट्रेशन करवाना है, बाकि की जानकारी उसे फोन पर मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु होने पर व्यक्तियों को सूचित किया जाएगा और मतदाता कार्ड बनवाया जाएगा। इसी प्रकार 60 वर्ष की आयु होने पर पैंशन व्यवस्था शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 31 अगस्त तक सब गांवों व शहरों में इसी महीने लगभग 20 लाख परिवार पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। पूरे हरियाणा प्रदेश में 27 से लेकर 31 अगस्त तक 4 दिन विशेष कैंप लगाकर कार्य किया जाएगा। इतना ही नही सितंबर माह में नए पहचान पत्र बनाने का कार्य होगा और 7 सितंबर से उसे वितरित किया जाएगा। आगामी 3 माह में पूरा कार्य कर लिया जाएगा, ताकि संबंधित व्यक्ति तक सीधा लाभ पहुंचे।
- परिवार पहचान पत्र योजना का सीधा लाभ लेने में होगा मिल का पत्थर : विधायक लीला राम
- ग्रामीण आंचल के लोगों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : विधायक ईश्वर सिंह
- कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
- इन लाभ पात्रों को वितरित किए गए परिवार पहचान पत्र
- विधायक ईश्वर सिंह ने किया पौधा रोपण
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com