जिप चेयरमैन ने राजकीय स्कूल सुनहेड़ी खालसा में शिक्षिकों से की चर्चा




कुरुक्षेत्र 27 अगस्त (संजीव बंसल) जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को उपर उठाने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है और केन्द्र सरकार द्वारा भी नई शिक्षा नीति को लेकर काम किया जा रहा है। इसलिए सभी स्कूलों में शिक्षकों को भी शिक्षा के स्तर को ओर उपर लेकर जाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।

जिप चेयरमैन गुरदयान सुनहेड़ी वीरवार को गांव सुनहेड़ी खालसा में स्कूल के विकास व शिक्षा की गुणवता में सुधार लाने को लेकर स्कूल के शिक्षकों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले जिप चेयरमैन ने स्कूल का भ्रमण भी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों को नहीं बुलाया जा रहा है, जिसके कारण बच्चों की शिक्षा पर काफी असर पड़ रहा है। इसलिए जैसे ही सरकार की तरफ से स्कूलों को खोलने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। सभी शिक्षकों को पूरी मेहनत के साथ बच्चों को शिक्षित करना होगा ताकि विद्यार्थियों के सिलेबस को पूरा किया जा सके।