सरकारी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक उतरौला काशी प्रसाद ने विशुनपुर खरहना में कार्ड धारकों के बयान दर्ज किया

उ०प्र० ब्यूरो चीफ-आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला(बलरामपुर)=उचित दर विक्रेता की दुकान की जाँच की विकास खंड रेहरा बाज़ार के ग्राम पंचायत विशुनपुर खरहना के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सरकारी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने, कम राशन देने, निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने, अंगूठा लगवाकर राशन न देने व कार्ड धारकों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर जाँच व कार्यवाही की माँग की थी 
शिकायत की जाँच हेतु पूर्ति निरीक्षक उतरौला काशी प्रसाद ने  गाँव में पहुँचकर इरावती, राधा देवी गौरी, सावित्री, प्रेमा, सुगना, मंजू, पूनम, चंदा, चिलहरा, आरती, दुलारी, लीलावती, शोभावती, झिनका आदि लगभग कार्ड धारकों के बयान दर्ज किया पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि शिकायत पर कार्यवाही हेतु जाँच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। कोटेदार माता फेर द्विवेदी बताया कि आरोप निराधार जांच में दूध का दूध पानी किलेर हो जाएगा ।