उ०प्र० ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
हरैया सतघरवा(बलरामपुर) क्षेत्र के बलोहवा गांव निवासी पुजारी की पत्नी मैनावती ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर लीI पति की सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी हैI पुजारी का कहना है कि बुधवार को वह गांव में मजदूरी करने गया थाI इसी बीच मैनावती ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पति की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है॥