स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सामुहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बजाए कॉलेज के छात्र देंगे एकल प्रस्तुतियां : उपायुक्त सुजान सिंह

कैथल, 7 अगस्त (रवि गोयल) उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि कोविड-19 को लेकर इस बार स्वतंत्रता दिवस पर सोशल डिस्टैंस का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सामुहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बजाए कॉलेज के छात्र-छात्राएं एकल या सोशल डिस्टैंस का ध्यान रखते हुए देश भक्ति तथा हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देंगे। इसी प्रकार जिला के स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को उनके घर जाकर ही प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
            उपायुक्त सुजान सिंह स्वतंत्रता दिवस समारोह विषय को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्टï्रीय पर्व पर हम सबको अपनी भागीदारी करनी चाहिए। जिला वासियों से आह्वïान करते हुए कहा कि 15 अगस्त के दिन सभी सुबह 9 बजे अपने घरों की बालकोनी या छतों पर खड़े होकर राष्टï्रीय ध्वज फहराएं और राष्टï्र के प्रति अपनी कृतज्ञता को दर्शाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं से देश भक्ति विषय पर ऑनलाईन निबंध, लेखन, गीत, कविता, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाएं, ताकि सभी बच्चें राष्टï्रीय भावना से जुड़कर कार्य कर सकें। सभी सरकारी भवनों, ग्राम पंचायतों के भवनों को भी राष्टï्रीय ध्वज फहराया जाए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल के साथ-साथ पूरे शहर में विशेष सफाई करवाई जाए। समारोह स्थल पर सैनिटाईजिंग, मास्क, थर्मल स्कैनर इत्यादि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समारोह की सभी तैयारियां कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए की जाए। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त व एसडीएम कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियों का निरीक्षण करके जरूरी दिशा-निर्देश उन्हें दें।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु, एसडीएम डॉ. संजय कुमार, नगराधीश सुरेश राविश, जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, प्राचार्य ऋषिपाल बेदी, डीआईओ दीपक खुराना, ईओ अशोक कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com