राेजगार सेवकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

उ०प्र० ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर= विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को रोजगार सेवकों ने धरना दिया I उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले एकजुट हुए रोजगार सेवकों ने सभी ब्लॉकों में शरीरिक दूरी का पालन करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया I संविदा पर कई सालों से काम कर रहे हैं मनरेगा कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने सहित कई मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा I गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक मुख्यालय पर रोजगार सेवकों के निकाले जाने की धमकी व प्रदेश सरकार द्वारा अपनी मांगे पूरी ना होने के विरोध में रोजगार सेवकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया I संघ के पदाधिकारियों ने बीडीओ सुमित सिंह को अपना ज्ञापन सौंपा I ब्लॉक अध्यक्ष मेराज खान, अरविंद मौर्या ,शारदा वर्मा ,अशोक वर्मा, उज्जवल कुमार ,महेश कुमार, नरेंद्र तिवारी ,प्रेम बहादुर ,अनोखी लाल, अकरम मौजूद रहे ।पचपेड़वा में ब्लाक अध्यक्ष अतुल कुमार, विजय कुमार चौधरी ने बीडीओ को ज्ञापन देकर नारेबाजी कर विरोध जताया । हरैया सतघरवा में ब्लॉक कार्यालय पर राजेश कुमार, धनीलाल मौर्या, ध्यान शंकर त्रिपाठी ,अनुरोध वर्मा, विजय कुमार पाल, कृष कुमार वर्मा ने प्रदर्शन किया॥