कैथल, 3 अगस्त (रवि गोयल )महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपनी व प्रदेश की महिलाओं की ओर से राखी बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज के पावन दिन प्रदेश में 11 नए महाविद्यालयों की सौगात बेटियों को दी है। इसके साथ-साथ महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक बिना ब्याज के ऋण देने का प्रावधान किया है, जोकि नारी शिक्षा और आत्मनिर्भता की मिसाल बनेगा।