उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा से मिलकर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

उ०प्र० ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा से मिल कर उतरौला नगर के छोटे व्यापारियों में कोरोना की आड़ को लेकर फैल रहे भुखमरी व छोटे बड़े व्यापारियों के साथ हो रहे अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विधायक राम प्रताप वर्मा से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्या को अवगत कराया जिसपर विधायक  श्री वर्मा ने आश्वासन देते हुए सोमवार तक समस्या को दूर करने की बात कही वही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अरुण कुमार गौड़ से मुलाकात कर एक ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया व सोमवार तक व्यापारियों की समस्या को दूर करने की गुजारिश उपजिलाधिकारी से किया जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार ट्रस्ट के दीपक चौधरी देवीपाटन मंडल उपाध्यक्ष , पंकज गुप्ता देवीपाटन मंडल महामंत्री, रामप्रकाश ज्वेलर्स जिला विस्तारक, अशोक कुमार सोनी नगर अध्यक्ष, प्रहलाद सोनी, अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता, अजय पटवा रोहित राज गुप्ता, गोपाल मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे