हिसार (जाहिर ) हारर्ट्रोंन के कर्मचारियों का वेतन पिछले चार साल से रिवाइज नहीं हुआ है। यहां के डाटा एंट्री ऑपरेटर की सैलरी आज भी 13500 है जो कि एक सफाई कर्मचारी से भी कम है। इनके वेतन में हर 3 साल बाद वृद्धि होती थी जो कि अंतिम बार जुलाई 2016 में हुई थी तथा अब जुलाई 2019 में होनी थी परन्तु अभी तक नहीं हुई। सुभाष थपलियाल शर्मा व अमित सजवान ने बताया मुख्य मंत्री जी ने पहले ही हारट्रोंन के कर्मचारियों के लिए समान काम- समान वेतन को मंजूरी दी थी लेकिन आईटी विभाग ने अभी तक इसके आदेश जारी नहीं किए। इसके लिए यह सभी कर्मचारी हारट्रोंन, आईटी तथा एफडी के सभी अधिकारियों को मिल चुके हैं लेकिन इनको अभी तक सिर्फ आश्वाशन ही मिला है।अंत में इन सभी कर्मचारियों ने सरकार से गुहार लगाई है कि महंगाई के इस समय में इनके वेतन की तरफ भी ध्यान दिया जाए व मुख्य मंत्री जी से प्रार्थना की है कि वह संबंधित विभाग को इस बारे में जल्दी से आदेश दे। गौरतलब है कि पूरे हरियाणा में लगभग 4000 हारर्ट्रोंन कर्मी है। इन सभी कर्मचारियों की सर्विस को 15-20 साल हो गए हैं। उसके बावजूद भी इन कर्मचारियों को आज तक ना तो समान काम -समान वेतन मिला है और ना ही सर्विस सुरक्षा।