शाहाबाद मारकंडा 5 अगस्त (संजीव बंसल) विधायक रामकरण काला ने कहा कि आस्था और उत्साह में सराबोर राम भक्तों का सदियों पुराना सपना आज बुधवार को साकार हो गया है जब शंखनाद और घंटे-घडिय़ाल की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पौराणिक नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में दीपावली जैसा पर्व मनाया जा रहा है और राम भक्तों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है इस उपलक्ष्य में नगर के श्री बैकुंठ पुरी धाम हनुमान मंदिर में मंदिर समिति द्वारा पूजा अर्चना व यज्ञ का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या नरेश दशरथ के महल में भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम ने मां कौशल्या के गर्भ से जन्म लिया था आज के शुभ दिन भूमि पूजन की माह तिथि श्री राम के जन्म के समय की है। प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन के साथ ही 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा खत्म हो गई है और भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर मंदिर प्रधान सीताराम बत्रा, तिलक राज, सुधीर सूद, राजपाल शर्मा, अशोक सेठी, अशोक भाटिया, सुभाष अरोड़ा, नरेश सैनी, कपिल जुनेजा, विष्णु भगवान गुप्ता, रमेश कश्यप, प्रवीण शर्मा, अमनदीप जैनपुर, परमजीत सिंह जीता तथा रिंकू कठवा मौजूद थे।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
