विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने लिया जायजा, लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
हरैय्या सतघरवा(बलरामपुर) क्षेत्र के ठाकुर जोत शिवपुरा स्थित विद्युत उपकेंद्र का तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने निरीक्षण कियाI विधायक ने कहा कि उपकेंद्र को संचालित करने के लिए बिजली विभाग के एमडी को पत्र लिखा गया है।  उपकेंद्र के चालू होने से तराई क्षेत्र के करीब 50 से अधिक गांव के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी ।अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि अधूरा कार्य तेजी से पूरा करा कर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द किया जाएगा ।इस दौरान व्यापारियों ने बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपाI अरविंद अवस्थी, अमर, शिव प्रसाद यादव, गुलाब पाठक, राजेश कुमार गुप्ता ,राजू तिवारी ,रामकुमार व जन्मेजय सिंह मौजूद रहे॥
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com